2 जुलाई 2015 - 13:28
इराक़ी सेना के हमले में 21 आतंकी ढेर।

इराक़ के फ़ल्लूजा सिटी में सेना और स्वयंसेवी बलों की कार्यवाहियों में आईएसआईएल के 21 आतंकी मारे गये जिनमें सऊदी अरब का एक कमान्डर भी शामिल है।

इराक़ के फ़ल्लूजा सिटी में सेना और स्वयंसेवी बलों की कार्यवाहियों में आईएसआईएल के 21 आतंकी मारे गये जिनमें सऊदी अरब का एक कमान्डर भी शामिल है।
सूमरिया न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सेना और स्वयंसेवी बलों की इस कार्यवाही में आतंकियों की तीन गाड़ियां भी ध्वस्त हुई हैं। इराक़ के रक्षामंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा बलों ने गुप्तचर संस्था द्वारा उपलब्ध कराई गयी सटीक जानकारियों के बाद फ़ल्लूजा में आईएसआईएल के ठिकाने पर मीज़ाइल हमला किया। रक्षामंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, मीज़ाइल हमले में आईएसआईएल के 21 आतंकी मारे गये जिनमें सऊदी अरब का एक कमान्डर अबू अब्दुल्लाह भी शामिल है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सेना और स्वयंसेवी बलों ने इसी प्रकार आतंकियों के तीन वाहनों को भी ध्वस्त कर दिया।
इससे पूर्व बुधवार को सेना ने दक्षिणी फ़ल्लूजा के हीतावीन क्षेत्र पर नियंत्रण के लिए आतंकियों के विरुद्ध कार्यवाही आरंभ की जिसके बाद से सेना और आतंकियों के मध्य भीषण झड़पें जारी हैं।